राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से की मुलाकात
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज जांजगीर चापा जिले के प्रवास के दौरान नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पेण्ड्री में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित आवास का अवलोकन किया। उन्होंने मीना सूर्यवंशी व शंकरलाल के पक्के आवास का अवलोकन किया साथ ही हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने हितग्राहियों को पक्का आवास मिलने से उनके जीवन स्तर में बदलाव की जानकारी ली। ग्राम पेण्ड्री में उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन के हितग्राहियों से चर्चा की एवं समय पर पेंशन मिलने के बारे में जानकारी ली।
‘क्या आप मुख्य पुजारी हैं?’—सबरीमाला पर कोर्ट की टिप्पणी वायरल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, इलाज जारी
बंगाल विजय के बाद ‘ब्रांड मोदी’ की पकड़ और मजबूत
ममता बनर्जी की हार के बाद बयान से मचा सियासी घमासान
तवी नदी के किनारों का सौंदर्यीकरण, पर्यटन उद्योग को मिलेगा बूस्ट