मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में भेंट कर प्रदेश में जारी गेहूँ उपार्जन के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें बताया कि गेहूँ उपार्जन के लिए अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जन के लिए स्लॉट बुक हो चुके हैं, स्लॉट बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के किसानों से गेहूँ उपार्जन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा के लिए सभी संभव व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वे स्वयं भी उपार्जन प्रक्रिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
RCB स्टार वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी जड़कर मनाया खास सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, अमित शाह ने नई सेवाओं की शुरुआत की
एक्जिम बैंक का FY2027 विज़न: वैश्विक दबाव में भी ऋण वृद्धि का लक्ष्य 10%
23 साल की उम्र में तुषार कुमार का बड़ा मुकाम, ब्रिटेन में मेयर बने
सुरक्षा समीक्षा के बाद बड़ा फैसला, कई नेताओं की सिक्योरिटी घटी