मध्यप्रदेश की दलित बेटी के न्याय संघर्ष की कहानी बनी बेस्ट सेलर: पुस्तक ‘अंजना’ चर्चा में
सागर के बरोदिया नैनागिर दलित हत्याकांड की सच्ची घटना पर आधारित पुस्तक फरवरी 2026 में हुई थी लॉन्च, हजारों पाठकों ने खरीदी
भोपाल। मध्यप्रदेश, भोपाल के लेखक अंकित पचौरी की पुस्तक ‘अंजना: एक दलित लड़की की संघर्ष गाथा’ इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फरवरी 2026 में लॉन्च हुई यह पुस्तक अब बेस्ट सेलर की श्रेणी में पहुंच चुकी है। पुस्तक को पाठकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और हजारों लोग इसे पढ़ चुके हैं। यह किताब मध्य प्रदेश के सागर जिले के चर्चित बरोदिया नैनागिर दलित हत्याकांड की सच्ची घटना पर आधारित है। पुस्तक में दलित युवती अंजना अहिरवार और उसके परिवार के न्याय संघर्ष को विस्तार से बताया गया है। सामाजिक न्याय, जातीय भेदभाव और संवैधानिक अधिकारों जैसे मुद्दों को लेकर लिखी गई यह पुस्तक युवाओं और सामाजिक विषयों में रुचि रखने वाले पाठकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। लेखक अंकित पचौरी एक खोजी पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं और वर्तमान में भोपाल में निवास करते हैं। सामाजिक न्याय, आदिवासी और दलित मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग लंबे समय से चर्चा में रही है। ‘अंजना’ उनकी दूसरी पुस्तक है। इससे पहले उनकी पहली पुस्तक ‘आदिवासी रिपोर्टिंग’ भी चर्चित रही थी।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
‘अंजना’ पुस्तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon, Flipkart और Camel Book सहित अन्य वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। पाठकों के बीच बढ़ती मांग के कारण पुस्तक की बिक्री लगातार बढ़ रही है।
चीन को कड़ा संदेश! भारत का ब्रह्मोस मिसाइल निर्यात सौदा चर्चा में
भविष्य के युद्ध होंगे हाईटेक, यूएस सेना ने ड्रोन-AI की भूमिका बताई अहम
रायपुर म्यूजियम से चोरी हुई बेशकीमती प्रतिमा की घर वापसी, कीमत चौंकाने वाली
इंदौर में जल संकट बना बड़ा मुद्दा, मटके फोड़कर जताया विरोध; धरने की तैयारी
तेल महंगा, बाजार दबाव में: सेंसेक्स 550 अंक टूटकर 74,700 पर