एयर इंडिया ने एक दिन बाद पहुंचाया यात्रियों का सामान!
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी से एम्स्टर्डम जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान के लगभग 40 यात्रियों को बुधवार को उस समय परेशानी हुई जब यूरोपीय शहर में उतरने के बाद विमानन कंपनी उनका सामान उपलब्ध कराने में विफल रही। यात्री एआई-155 से यात्रा कर रहे थे। विमानन कंपनी के सूत्रों ने बताया कि किसी तकनीकी समस्या के कारण सामान पहुंचाया नहीं जा सका जिसके बाद उसे एक दिन बाद एम्स्टर्डम पहुंचाया गया। एक यात्री ने बताया कि उनकी जरूरी दवाएं सामान के साथ बैग में थी। उन्होंने कहा कि हालांकि कर्मचारी काफी शालीन थे, लेकिन इससे विमानन कंपनी की लापरवाही को नकारा नहीं जा सकता। एक अन्य यात्री ने बताया कि सामान नहीं पहुंचने के कारण विमान से उतरने के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह