अखिल पटेल होंगे डिंण्डौरी के नए पुलिस अधीक्षक
डिंडौरी । 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी अखिल पटेल डिंडौरी के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। नवंबर 2022 में अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना से विवाद के चलते तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अखिल पटेल को अनूपपुर एसपी के पद से हटा दिया था।
राज्यपाल के एडीसी रहे
दरअसल राज्य सेवा द्वारा अखिल पटेल भारतीय पुलिस सेवा को मध्य प्रदेश शासन द्वारा अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए अनूपपुर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। पटेल राज्यपाल के एडीसी रहे। जिले में विगत लगभग 10 माह तक पदस्थ रहे पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा का नए वर्ष के दिन ही गुना इसी पद पर तबादला हो गया था।
पटेल सहायक पुलिस मुख्यालय भोपाल में सेवाएं दे रहे थे
रिक्त पद पर मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा नियुक्त आदेश जारी किया गया है। 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी अखिल पटेल को डिंडौरी पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है। वर्तमान में अखिल पटेल सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि वे शीघ्र ही डिंडौरी आकर पदभार संभालेंगे। वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज