अमेरिका ने फिर यमन पर हमला किया
वॉशिंगटन। अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी यमन में हूतियों पर हमला किया है। इस दौरान उनकी रडार फैसेलिटी को निशाना बनाया गया। अमेरिकी वॉरशिप स्स् कार्नी ने यमन के समय के मुताबिक, सुबह करीब 3:45 बजे टॉमहॉक मिसाइल से अटैक किया। हूतियों के मीडिया हाउस अल-मसीराह ने कहा है कि अमेरिका ने यमन की राजधानी सना में कई एयरस्ट्राइक्स की हैं।
अमेरिका ने कहा है कि यह रडार साइट लाल सागर में जहाजों के लिए खतरा थी। यह हमला 12 जनवरी के स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का फॉलो-अप था। इसका मकसद समुद्र में हूतियों के हमला करने की क्षमता को कम करना है। इससे पहले शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था- हम जो भी कर रहे हैं, उसका मकसद तनाव बढ़ाना नहीं, बल्कि इसे कम करना है। दूसरी तरफ, अमेरिका के हमले का विरोध के लिए सना में लाखों लोगों ने प्रदर्शन किया।
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास