आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नाक काटी
बेंगलुरु । कर्नाटक में शख्स ने महिला की धारदार हथियार से नाक काट दी। घटना बेलगावी जिले के बसुर्ते गांव में 2 जनवरी को हुई। ककती थाना पुलिस के मुताबिक, सुगंधा मोरे (50) गांव के आंगनबाड़ी सेंटर में काम करती है। यहां पर आने वाले बच्चे सेंटर के बाहर खेल रहे थे। तभी उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कल्याण मोरे के बगीचे में लगे पौधे से फूल तोड़ लिए। इस बात से नाराज कल्याण बच्चों को पीटने लगा। सुगंधा वहां पहुंची और बच्चों के बचाने लगी। गुस्से से तमतमाया हुआ कल्याण अपने घर में गया और दरांती ले आया। उसने तेजधार हथियार से सुगंधा की नाक काट दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आगे बताया कि गंभीर घायल सुगंधा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुगंधा के परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन