आशा मालवीय ने 26 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न की|
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की बेटी पर्वतारोही आशा मालवीय ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ समूचे देश के अलग अलग राज्यों से होकर 26 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न की। आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने भोपाल के स्टेट हैंगर में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी से मध्यप्रदेश की होनहार बेटी आशा को मिलवाकर उसकी उपलब्धियां बताई।
कमलनाथ जी ने आशा बिटिया को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी व उसके साहस की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकानाएँ दी।