मप्र में कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन आज से
भोपाल। मध्य प्रदेश में कर्मचारी संगठनों का बड़ा आंदोलन गुरुवार से शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 32 कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति समेत 48 मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन सौपेंगे। आंदोलन के पहले चरण में सभी जिला मुख्यालयों पर कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी के अनुसार, आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए सभी संभागों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रभारी 2 फरवरी को अपने-अपने संभाग मुख्यालय पर मीडिया से चर्चा कर आंदोलन की आवश्यकता को स्पष्ट करेंगे।
मोर्चा के संयोजक महेंद्र शर्मा और एसबी सिंह ने बताया कि फिलहाल चार चरणों के आंदोलन की घोषणा की गई है। इन चरणों के बाद सरकार का रुख देखा जाएगा। अगर सरकार ने मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी, तो हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। आंदोलन में मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, पशुपालन परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ और तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ समेत कई प्रमुख संगठन शामिल हैं।
हार नहीं पचा पाई राजस्थान रॉयल्स! दिल्ली मैच के बाद कप्तान और कोच का गुस्सा चर्चा में
RCB हुई क्वालिफाई, लेकिन प्लेऑफ की लड़ाई अभी बाकी; 5 टीमों के बीच कांटे की टक्कर
बंगाल में सियासी पारा हाई, अभिषेक की संपत्तियों को लेकर चर्चाएं तेज
प्लेऑफ की दौड़ में फंसी CSK, SRH के खिलाफ मैच क्यों है बेहद अहम?
आखिर क्यों गुस्से में आए Mohammad Kaif? IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का जिक्र बना चर्चा का विषय