स्वास्थ्य विभाग में 139 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के दिये थे निर्देश
भोपाल: 5 फ़रवरी 2024
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनवरी माह में 147 अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों को निराकृत कर 139 पात्र व्यक्तियों को नियुक्ति प्रदान की गयी है। अनुकंपा नियुक्ति में 15 व्यक्तियों को सहायक ग्रेड-3, संगणक के पद पर 4, लैब सहायक के 2, डार्क रूम सहायक के 16, चतुर्थ श्रेणी के 16, कार्यभारित और आकस्मिकता निधि के कंटिंजेंसी के चतुर्थ श्रेणी के 5, एमपीडब्ल्यू के 63 पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिये थे।
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव