सीमेंट निर्माता कंपनी के परिसरों पर ईडी की छापेमारी
चेन्नई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले की जांच के सिलसिले में चेन्नई की एक प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनी के कार्यालयों पर छापेमारी की है। सूत्रों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के चेन्नई में दो परिसरों और दिल्ली स्थित एक कार्यालय पर छापेमारी की गई। कंपनी ने कहा कि उसने एजेंसी के साथ जांच में सहयोग किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बुधवार और गुरुवार को चेन्नई में हमारे कॉर्पोरेट कार्यालय का दौरा किया। एजेंसी ने यह पता लगाने के लिए तलाशी ली कि क्या फेमा से जुड़ी कोई अनियमितता है। हमने एजेंसी द्वारा मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस जांच का कंपनी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने
अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस रोकते ही धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी, मासूम की गुहार