महिला के सशक्त होने से राष्ट्र सशक्त होगा: अटल
बिलासपुर । कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव महिला दिवस कार्यक्रम में ग्राम पुडू एवं सिलपहरी में उपस्थित हुये। अटल श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि महिलाओं का शिक्षित एवं सशक्त होना समाज एवं देश के लिए अतिआवश्यक है। एक शिक्षित महिला से शिक्षित परिवार का परिवार से शिक्षित समाज का और समाज से सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। महिला शक्ति ही सर्वश्रेष्ठ शक्ति होती है।
माता, बहन, पत्नि एवं बेटी के रूप में समाज को संजोती है। आज देश में राष्ट्रपति से लेकर अनेक सर्वोच्च पदों पर महिलाएं आसीन है जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सशक्त इरादो के कारण आयरन लेडी के नाम से विख्यात हुई। उक्त कार्यक्रम में कमलेशिया बाई, रामकुमारी, कुलेशिया बाई, पावे टोप्पो, जोशमिना तिग्गा, शांति पैकरा, धनेश्वरी, गायत्री पैकरा गोमती बाई लीला कंवर, फूल कंवर, रूखमणी कोल सहित महिला बाल विकास विभाग मितानीन एवं महिला समुह उपस्थित थी।
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास