देशभर से अनुयायियो के सीहोर कुबरेश्वरधाम पहुंचना शुरू
भोपाल। पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिये देशभर से पंडित मिश्रा के अनुयायी सीहोर के कुबरेश्वरधाम पहुंचना शुरू हो गए हैं। सीहोर स्थित चितावलिया गांव में पं. प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन सात मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए कुबरेश्वरधाम के आसपास करीब तीन से चार किलोमीटर के क्षेत्र में जोरों से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुबरेश्वरधाम चितावलिया गांव में अनुयायियों के ठहरने के लिए घर और होटलों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कुबरेश्वरधाम के मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लोहे के बैरिकेट्स से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए परिसर में रखा जा रहा है। प्रवेश के लिए महोत्सव के दौरान मौजूदा प्रवेश द्वार के बजाय दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। रुद्राक्ष वितरण वाले स्थान के आसपास से अनुयायियों को प्रवेश दिए जाने की चर्चा है।
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई