सेवा परमो धर्म वाहन रैली से होगी शुरूआत

भोपाल :  22 अगस्त, 2023

     नेहरू नगर स्थित करूणाधाम आश्रम में तीन दिवसीय गुरूदेवालय स्थापना समारोह  रविवार 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। करूणाधाम आश्रम के पितृपुरूष बह्मलीन गुरूदेव श्री 1008 बालगोविन्द जी शाण्डिल्य महाराज और मातृ शक्ति श्रीमती दुर्गा शाण्डिल्य जी के श्रीविग्रह स्थापना पर यह गुरू पर्व मनाया जा रहा है। 
    पीठाधीश्वर गुरूदेव श्री सुदेश जी शाण्डिल्य महाराज के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। आश्रम परिवार के श्री शाश्वत शाण्डिल्य ने बताया कि जनसामान्य को सेवा के भाव से जोड़े रखने और उन्हें सेवा के महत्व को बताने के उद्देश्य से (प्रथम दिन 27 अगस्त को सेवा परमोधर्म वाहन रैली निकाली जायेगी। इसी दिन आश्रम के ईशावास्यम् में शाम 7.30 बजे से माँ महालक्ष्मी और गुरूदेव की महाआरती होगी।
    दूसरे दिन सोमवार 28 अगस्त को सुबह 8 बजे से गुरूदेवालय में परमपूज्य श्रीविग्रह की स्थापना होगी। साथ ही गुरूदेव भजन और गुरूदेव पूजन होगा। राज में 8 बजे से विश्व विख्यात गायिका आर्ट ऑफ लिविंग एवं गिनीज बुक रिकार्ड होल्डर सुश्री चित्रा रॉय की भजन संध्या होगी। अंतिम दिन मंगलवार 29 अगस्त को शाम 6 बजे से गुरू चालीसा गुरू गीता सस्वर पाठ होगा। इसके बाद रात 8 बजे से विश्व विख्यात गुरू भजन गायन श्री अजय सिंह (भाई जी) की भजन संध्या आयोजित की गई है।
    धर्म, आस्था और विश्वास का केन्द्र सेवा का पर्याय करूणाधाम आश्रम ने विभिन्न सेवा प्रकल्प ले रखे है। यहाँ चल रहे अन्न क्षेत्र से लगभग 35 लाख लोग लाभ ले चुके है। करूणाधाम के एम्स स्थित विश्रामालय में लगभग 5 लाख लाभांवित हुये है। आश्रम द्वारा संचालित 10 शिक्षण केन्द्रों में 700 से अधिक विद्यार्थी नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे है। गरीब मरीजों के लिये नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से 2100 लोगों को राहत पहुँचाई गई। नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा से अभी तक 3 लाख 20 हजार लोगों का इलाज किया गया है। आश्रम के गौ-संरक्षण केन्द्र ग्वाड़िया में 80 से अधिक गौधन है। करोंद माफी स्थित आश्रम में माँ नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए लगातार सेवा दी जा रही है।

न्यूज़ सोर्स : Guru Devalaya establishment ceremony in Karunadham from August 27