ऑस्ट्रेलिया में झील का नाम गुरु नानक रखा
अमृतसर । ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में सिख समुदाय और उनके योगदान को सम्मानित करते हुए बर्विक स्प्रिंग्स क्षेत्र की एक झील का नाम गुरु नानक झील रखा गया है। यह निर्णय गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती (15 नवंबर) के मौके पर लिया गया। विक्टोरियन मल्टीकल्चरल अफेयर्स मंत्री इंग्रिड स्टिट ने घोषणा की कि राज्य सरकार विक्टोरिया में लंगर समारोह के आयोजन के लिए $600,000 का अनुदान भी देगी।
बर्विक स्प्रिंग्स झील का नाम बदलकर गुरु नानक झील रखा
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में नाम अ प्लेस अभियान के तहत बर्विक स्प्रिंग्स झील का नाम बदलकर गुरु नानक झील रखा गया। विक्टोरिया सरकार का यह अभियान समाज के अल्पसंख्यक और विशेष समुदायों के प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पहल के तहत सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के नाम पर झील का नामकरण किया गया, जो सिख समुदाय के लिए गर्व का विषय है।
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
9 साल की बच्ची मीजल्स से हुई मृत, स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन बाद किया खुलासा
सुरंग जैसी सड़क धंसाई ने NH-39 को बनाया हादसों के लिए खतरे का क्षेत्र