प्रदेश में बिजली गिरने की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
रायपुर|छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली हैं. जहां प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्के बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है|
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज
इन दिनों छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. और तापमान सामान्य स्तर से थोड़ा अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे गर्मी की तीव्रता बढ़ गई है. हाल ही में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5°C रहा|
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम की स्थितियों में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्य में एक नया मौसम सिस्टम एक्टिव होने वाला है, जिसके चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.
रायपुर में छाए बादल
आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हैं. इसके साथ ही हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेजं हवाएं चल सकती हैं, और बिजली गिरने की भी संभावना है|
जानें क्यों बदला मौसम?
इस मौसमी बदलाव के लिए मुख्य रूप से दो सिस्टम जिम्मेदार हैं. पहली बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैला एक कम दबाव का क्षेत्र है, और दूसरी, उत्तरी ओडिशा से होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ और वहां से लेकर तमिलनाडु तक फैली एक ट्रफ़ रेखा है. इन्हीं कारकों के कारण मौसम में यह बदलाव आ रहा है|
अंबिकापुर सबसे ठंडा
तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5°C दर्ज किया गया है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है. हालांकि, इस संभावित बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे आम जनता को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी|
टीम इंडिया दूसरे टी20 में उतरेगी जीत की तलाश में, जानें कब शुरू होगा मैच
मोबाइल के बढ़ते असर पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, संयुक्त परिवार की भूमिका बताई जरूरी
डरावना मगरमच्छ नहीं, गांव का साथी था गंगाराम; भावुक कर देगी इसकी कहानी
दतिया उपचुनाव में BJP की जीत तय: सिंधिया, NEET पेपर लीक पर भी रखी अपनी बात
वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, बोले- यह संदेश उसी के लिए था