प्रिया कपूर को सोना कॉमस्टार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, शेयरधारकों ने दी मंजूरी
व्यापार : वाहनों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड यानी सोना कॉमस्टार के शेयरधारकों ने प्रिया सचदेव कपूर को जरूरी बहुमत के साथ गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि शेयरधारकों ने 25 जुलाई को वार्षिक आम बैठक में पूर्व अध्यक्ष संजय कपूर की पत्नी प्रिया की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
प्रिया को 23 जून, 2025 से गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। उनके निधन के बाद, कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से 23 जून, 2025 को जेफरी मार्क ओवरली को अध्यक्ष नियुक्त किया था।
संजय की मां और सोना समूह की पूर्व अध्यक्ष रानी कपूर ने 24 जुलाई को बोर्ड को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि जब परिवार पिछले महीने संजय की मौत पर शोक मना रहा था, कुछ लोगों ने नियंत्रण छीनने और पारिवारिक विरासत हड़पने के लिए इसे उपयुक्त समय के रूप में चुना।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल