लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री सम्पतिया उइके ने किया गृह प्रवेश
भोपाल की प्रमुख सड़क लिंक रोड नंबर-1 पर लोकलुभावन आदिवासी रंगत एवं परम्परागत आदिवासी शैली में बांस और मांडना चित्रकारी से सजे बंगले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री सम्पतिया उइके ने गृह प्रवेश किया। आदिवासी पैटर्न में अपने घर का रिनोवेशन कराया है। 74 बंगला स्थित बी-07 बंगले में आयोजित नूतन गृह प्रवेश कार्यक्रम में वास्तु पूजन कर सुख, समृद्धि के लिए कामना की। साथ ही सुंदर कांड पाठ का श्रवण कर प्रभु श्रीराम और हनुमान का सुमिरन किया। मंत्री उइके ने आदिवासी पेंटिंग और बांस की बल्लियों की फेंसिंग कराई है। बंगले को आदिवासी पैटर्न पर तैयार किया गया है।
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन