साउथ अफ्रीका में रामफोसा दूसरी बार बने राष्ट्रपति
केपटाउन । साउथ अफ्रीका में सिरिल रामफोसा लगातार दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बन गए हैं। रामफोसा की अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ गठबंधन किया है। इसी के साथ गठबंधन सरकार के पास अब संसद में 400 में से 283 सीटें हैं। इसी के साथ पिछले 30 साल में यह पहली बार है जब नेल्सन मंडेला की बनाई अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने देश में गठबंधन की सरकार बनाई है। दरअसल, साउथ अफ्रीका में 29 मई को आम चुनाव हुए थे। इसमें नेल्सन मंडेला की पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस को सबसे अधिक 40 प्रतिशत वोट हासिल हुए, लेकिन वह बहुमत से चूक गई।
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा: ईरान संकट के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
कोल्बी का बड़ा बयान: भारत-अमेरिका संबंध मजबूत, जयशंकर की तारीफ