सोनू सूद की पत्नी सोनाली बाल-बाल बचीं, नागपुर हाईवे पर हुई कार दुर्घटना
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अक्सर अपनी दरियादिली की वजह से चर्चा में रहते हैं. मगर इस बार उनके परिवार से बुरी खबर सामने आ रही है. अचानक सोनू सूद पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी पत्नी सोनाली सूद का एक्सीडेंट हो गया है. मुंबई नागपुर हाईवे पर ये हादसा हुआ. एक्टर के तमाम फैंस परेशान हो उठे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सोनू सूद की पत्नी सोनाली की गाड़ी का एक्सीडेंट मुंबई नागपुर समृद्धि हाईवे पर हुआ. वह अपनी बहन और भतीजे के साथ ट्रेवल कर रही थीं. तभी अचानक उनकी गाड़ी का एक्सीटडेंट हो गया. फिलहाल नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में इनका इलाज चल रहा है. सोनू सूद की पत्नी भी घायल हुई हैं. हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है.
अस्पताल में भर्ती
ये घटना 24 मार्च 2025 देर रात की है. वह अपनी बहन और भतीजे के साथ कहीं जा रही थीं. गाड़ी उनके भतीजे चला रहे थे. तभी अचानक उनकी गाड़ी भिड़ गई और एक्सीडेंट हो गया. बताया जा रहा है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है. मामूली चोटें आई हैं और डॉक्टरों ने 48 से 72 घंटे तक निगरानी में रखने के लिए कहा है.
11 नवंबर का पंचांग: भाई दूज पर द्वितीया तिथि का संयोग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल
भाई दूज पर यमराज को प्रसन्न करने का क्या है महत्व? जानें धार्मिक मान्यता
शुक्र मार्गी 2026: इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि
मध्यप्रदेश में बिजली बिल का बड़ा बकाया, सरकारी विभागों पर 2,411 करोड़ रुपये बाकी
भोपाल में पत्रकारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 13 नवंबर से जेके हॉस्पिटल में होगी जांच