बढने लगा तापमान, चुभने लगी है धूप
भोपाल । हवाओं का रुख पूर्वी बना रहने से प्रदेश के वातावरण में तपिश बढ़ने लगी है। वर्तमान में ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। एक द्रोणिका विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक बनी हुई है। वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय न रहने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से धूप में चुभन महसूस होने लगी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है। इसके अतिरिक्त विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख लगातार पूर्वी बना हुआ है। वातावरण में नमी काफी कम होने से तपिश बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम शुष्क बना रहने से धूप में चुभन महसूस होने लगी है।पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पूर्वी बना रहने के कारण वातावरण में गर्मी महसूस होने लगी है। अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी। ईरान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ की आवृति कम है। इस वजह से इस मौसम प्रणाली का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना कम है। इस वजह से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का सिलसिला बना रह सकता है।
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट