मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के रिजल्ट का इंतजार आज शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा।
![](ws/atoznewsbulletincom/news/202404/WhatsApp_Image_2024-04-24_at_12_52_13_PM.jpeg)
MP Board Class 10th, 12th Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के रिजल्ट का इंतजार आज शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा। 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज एक साथ जारी होगा। दोनों कक्षा के करीब 17 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी इसे एमपी बोर्ड की वेबसाइट सहित अन्य वेबसाइट पर देख सकेंगे। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड से 17 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था। इन सभी का इंतजार आज हो जायेगा खत्म।