भोपाल। सेंट्रल जेल भोपाल से जांच के लिए के लिए शनिवार सुबह हमीदिया अस्पताल भेजी गई हत्या की आरोपित सलेहा बाथरूम जाने के बहाने से फरार हो गई थी। रविवार को कोहेफिजा थाना पुलिस ने उसे कुरवाई जिला विदिशा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि सेंट्रल जेल में बंद आरोपित 35 वर्षीय सलेहा पत्नी मुस्ताक को शनिवार सुबह चेकअप के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा था। जेल प्रहरी अनीता त्रिपाठी उसे लेकर सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल पहुंची थी। जांच के दौरान सुबह 11:50 बजे डाक्टर ने सलेहा से यूरिन का सेम्पल लाने को बोला। इसके लिए वह बाथरूम में अंदर गई। ठीक उसी समय जेल प्रहरी भी बाथरूम चली गई। इस बीच मरीजों की भीड़ के बीच सलेहा वहां से भाग निकली थी।

 

जिला बदर आरोपित गिरफ्तार

 

लूट और जिला बदर उल्लंघन के आरोपित अमान को थाना शाहजहांनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमान पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर छोला निवासी सौरभ शर्मा के साथ लूट का मामला पिछले महीने दर्ज किया गया था। इस मामले में उसके तीन साथियों को पुलिस ने विवेचना के दौरान गिरफ्तार किया था और अमान फरार चल रहा था। इसके साथ ही थाना टीलाजमालपुरा ने पिछले महीने उसे तीन माह के लिए जिला बदर किया था, लेकिन वह अपने क्षेत्र में ही घूम रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।
 

न्यूज़ सोर्स : Woman accused of murder absconding from Hamidia Hospital arrested from Kurwai