नवंबर माह में ठंडी को लेकर स्थिति यह है कि साल 2009 में 30 नवंबर तो न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Bilaspur Weather Update: दिन में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, आसमान में दिनभर बादल, रिमझिम वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से बिलासपुर का मौसम एकदम से बदल गया। दिनभर सर्दी का अहसास हुआ। दिनभर आसमान में काले बादलों का डेरा था। दोपहर से शाम तक रिमझिम फुहारों ने शहर को ठंड से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

दिन में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। मौसम का मूड अभी बदला हुआ है। आसमान में काले घने बादलों का डेरा है। वातावरण में नमी है। कंपकंपी महसूस हो रही है। सर्द हवाओं के बीच लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलना पड़ा।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले के आसपास ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। शहर में दोपहर को हल्की वर्षा के साथ देर शाम तक रिमझिम फुहारें चलती रही। वहीं लोरमी, मुंगेली, पेंड्रारोड क्षेत्र में भी वर्षा रिकार्ड की गई। हालांकि रात के तापमान में कोई खास असर नहीं हुआ है, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही कारण है कि दिन में ठंडी का अहसास हुआ।

आज भी रिमझिम फुहारें मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से ऊपरी क्षोभमंडल तक एक अक्ष (के रूप में स्थित है, इसके प्रभाव से एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 29 नवंबर को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बिलासपुर में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम सिटी अपडेट

  • न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित
  • आज से अधिकतम तापमान में वृद्धि
  • वर्षा का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा
  • सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी
  • गरज-चमक होने पर घर से ना निकलें
  • बादलों के छंटते ही ठंडी और बढ़ेगी
  • प्रमुख शहरों का तापमान
  • शहर अधिकतम न्यूननम
  • बिलासपुर 23.4 17.8
  • पेंड्रारोड 19.6 15.6
  • अंबिकापुर 23.9 12.4
  • माना 26.5 17.6
  • जगदलपुर 31.8 17.7

सल 2009 में नौ डिग्री तापमान दर्ज

नवबर माह में ठंडी को लेकर स्थिति यह है कि साल 2009 में 30 नवंबर तो न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सीजन में इस साल पारा 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। नवंबर अब समाप्त होने वाला है इस लिहाज से इस साल ठंडी का कोई खास असर नहीं पड़ा। पिछले साल 22 नवंबर को पारा 13 डिग्री तक गिर गया था।

 

अगले तीन दिनों में मौसम

 

बुधवार- आसमान में बादल ऐसे ही बने रहेंगे

गुरुवार- पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, ठंड बढ़ेगीशुक्रवार-सुबह कोहरा और तापमान में गिरावट

 

थम सा गया बिलासपुर, पर्यटक खुश

मंगलवार को जिस तरह से ठंड पड़ी दोपहर को शहर थम सा गया था। अधिकांश लोग घर से नहीं निकले। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। सड़कों पर जो लोग नजर आए वे गर्म कपड़ों में थे। वहीं उलन मार्केट और रेडीमेड दुकानों में गर्म कपड़ों की अच्छी पूछपरख रही। कई घरों व चौक-चौराहों में शाम को अलाव का भी सहारा लिया गया। इसके अलावा पर्यटकों में जबरदस्त खुशी रही। उन्हें शिमला के सर्दी का अहसास हो रहा था।

न्यूज़ सोर्स : Bilaspur Weather Update: Bilaspur shivered with cold, dense fog prevails